Media24Media.com: जंगल में युवक का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

जंगल में युवक का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी

Document Thumbnail

 कोरबा। जिले के सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत कोहड़िया नाला के पास जंगल में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का शव खून से लथपथ हालत में मिलने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।


जानकारी के अनुसार, जंगल की ओर गए कुछ लोगों ने झाड़ियों के बीच एक युवक को संदिग्ध अवस्था में पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर युवक की मौत हो चुकी थी। शव के आसपास खून फैला हुआ था, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर युवक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.