Media24Media.com: आपत्तिजनक हालत में महिला संग पकड़ा गया मदरसा शिक्षक, ग्रामीणों ने रातभर बनाया बंधक

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

आपत्तिजनक हालत में महिला संग पकड़ा गया मदरसा शिक्षक, ग्रामीणों ने रातभर बनाया बंधक

Document Thumbnail

 कटिहार। बिहार के कटिहार जिले के आजमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मरबतपुर पंचायत के धूमनगर वार्ड संख्या-6 में देर रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया। ग्रामीणों ने एक शादीशुदा महिला और सरकारी मदरसे के शिक्षक को कथित आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके बाद दोनों के हाथ बांधकर रातभर बंधक बनाए रखा गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कर थाने ले गई।


पकड़े गए व्यक्ति की पहचान मोहम्मद इजहार आलम उर्फ नकलू (36) के रूप में हुई है, जो रमजानपुर स्थित मदरसा इस्तेहादुल मुस्लेमिन में शिक्षक बताया जा रहा है। वहीं महिला की पहचान सीमा खातून के रूप में हुई है। महिला का विवाह करीब आठ वर्ष पहले हुआ था और उसका पति दूसरे राज्य में मजदूरी करता है।

ग्रामीणों के अनुसार, दोनों को महिला के घर में देर रात कथित आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर उनके हाथ बांध दिए और चारपाई पर बैठाकर रातभर निगरानी में रखा। सुबह पंचायत बुलाने की तैयारी की जा रही थी, तभी मामले की सूचना पुलिस को मिल गई।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सुरक्षित थाने ले आई। पुलिस की मौजूदगी में पंचायत की कार्रवाई रोक दी गई। थाने पहुंचने के बाद महिला ने लिखित आवेदन दिया, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों से पूछताछ की जा रही है और महिला का बयान दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

कटिहार एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा दोनों को बंधक बनाए जाने की सूचना सही पाई गई है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान दोनों के बीच संबंध होने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.