Media24Media.com: छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन, कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन, कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत

Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ भाजपा और प्रदेश की  राजनीति के लिए आज मंगलवार का दिन बेहद दुखद साबित हुआ। भाजपा के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का इलाज के दौरान निधन हो गया। वे बिलासपुर में आयोजित भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान में शामिल होने पहुंचे थे, जहां कार्यक्रम के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।


जानकारी के अनुसार, रूपनारायण सिन्हा हाल ही में भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान में शामिल हुए थे, जहां वे कार्यक्रम प्रभारी की जिम्मेदारी निभा रहे थे। संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भूमिका मानी जाती थी और वे लंबे समय से पार्टी संगठन एवं सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए थे।

रूपनारायण सिन्हा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते थे। पार्टी संगठन में उनकी मजबूत पकड़ थी और कार्यकर्ताओं के बीच उनकी अलग पहचान मानी जाती थी। योग और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए भी वे लगातार सक्रिय रहते थे।

उनके निधन के बाद भाजपा संगठन सहित विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक का माहौल है। नेताओं ने उनके निधन को संगठन, सार्वजनिक जीवन और योग जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।
Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.