Media24Media.com: CG NEWS : शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत, निजी अस्पतालों में भी करा सकेंगे इलाज

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS : शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत, निजी अस्पतालों में भी करा सकेंगे इलाज

Document Thumbnail

 Chhattisgarh सरकार ने शासकीय कर्मचारियों और उनके परिजनों को बड़ी राहत देते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार का फैसला किया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब कर्मचारी राज्य सहित बाहरी निजी अस्पतालों में भी इलाज करा सकेंगे।


जारी आदेश के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के 86 निजी अस्पतालों को उपचार के लिए अधिकृत किया गया है। वहीं अन्य राज्यों के 66 निजी अस्पतालों को भी सूची में शामिल किया गया है, जहां शासकीय कर्मचारी और उनके परिवारजन विभिन्न बीमारियों का इलाज करा सकेंगे।

इस फैसले से राज्य के हजारों कर्मचारियों को बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है। राजधानी Raipur के कई नए निजी अस्पतालों को भी सूची में शामिल किया गया है, जिससे स्थानीय स्तर पर उपचार के अधिक विकल्प उपलब्ध होंगे।

सरकार के इस निर्णय को कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुंच और गुणवत्तापूर्ण इलाज सुनिश्चित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।











Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.