Media24Media.com: BJP का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 4 राज्यों में बदले प्रदेश अध्यक्ष

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

BJP का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 4 राज्यों में बदले प्रदेश अध्यक्ष

Document Thumbnail

 नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और त्रिपुरा में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है। आगामी विधानसभा चुनावों से पहले किए गए इस फेरबदल को पार्टी की नई रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।


दिल्ली में पूर्वी दिल्ली से सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पंजाब में सुनील जाखड़ की जगह सरदार केवल सिंह ढिल्लों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। माना जा रहा है कि भाजपा पंजाब चुनाव से पहले सिख वोट बैंक को साधने की तैयारी में जुटी है।

हरियाणा में पार्टी ने महिला नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए अर्चना गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा का यह कदम संगठन में नए सामाजिक और राजनीतिक समीकरण बनाने की कोशिश माना जा रहा है।

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक भाजपा आगामी चुनावों को देखते हुए राज्यों में संगठन को और मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। पार्टी आने वाले समय में अन्य राज्यों में भी संगठनात्मक बदलाव कर सकती है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.