Media24Media.com: IMD Alert : भीषण गर्मी से राहत के संकेत, 16 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

IMD Alert : भीषण गर्मी से राहत के संकेत, 16 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट

Document Thumbnail

 नई दिल्ली। देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों के दौरान देश के 16 राज्यों में तेज आंधी, बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक कई इलाकों में हवाओं की रफ्तार 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।


बारिश और बादलों की वजह से कई राज्यों में तापमान 2 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना जताई गई है। वहीं मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है।


इन राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, केरल और कर्नाटक में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

दिल्ली-एनसीआर में ऑरेंज अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में 29 मई से 31 मई तक तेज आंधी और बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है। 1 और 2 जून को भी बादल छाए रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश में धूल भरी आंधी और ओले

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में धूल भरी आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार हवा की रफ्तार 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

बिहार में भारी बारिश की चेतावनी

पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, कटिहार, पूर्णिया और भागलपुर समेत कई जिलों में 29 और 30 मई को भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। यहां 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक तेज हवाएं चल सकती हैं।

राजस्थान में गर्मी से मिलेगी राहत

जयपुर, जोधपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और बीकानेर संभाग में 29 मई से बारिश शुरू होने की संभावना है। अगले तीन दिनों तक रुक-रुककर बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में करीब 2 डिग्री तक गिरावट आने की उम्मीद है।

मध्य प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश

मुरैना, दतिया, छतरपुर, रीवा, बालाघाट और सिवनी समेत कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की संभावना

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान भी जताया गया है। वहीं हिमाचल के शिमला, कुल्लू और मनाली में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

झारखंड और ओडिशा में ऑरेंज अलर्ट

झारखंड के 20 जिलों में 30 मई तक बारिश और गरज-चमक की चेतावनी जारी की गई है। वहीं ओडिशा में 3 जून तक कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट है।

प्रमुख शहरों का तापमान (29 मई)

शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
दिल्ली35°C25°C
मुंबई34°C31°C
चेन्नई36°C29°C
कोलकाता33°C26°C
लखनऊ33°C25°C
पटना30°C26°C
रांची32°C23°C
भोपाल41°C27°C
जयपुर39°C24°C
शिमला26°C16°C
नैनीताल25°C17°C

मौसम विभाग के अनुसार मानसून भी तेजी से आगे बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में देश के कई हिस्सों में दस्तक दे सकता है।

 
 
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.