Media24Media.com: लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता बिस्वा सरमा, रचा नया राजनीतिक इतिहास

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता बिस्वा सरमा, रचा नया राजनीतिक इतिहास

Document Thumbnail

 असम में भाजपा नीत एनडीए सरकार ने एक बार फिर सत्ता संभाल ली है। हिमंता बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर नया राजनीतिक इतिहास रच दिया। वे असम में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने वाले पहले गैर-कांग्रेसी नेता बन गए हैं।


राज्यपाल Lakshman Prasad Acharya ने खानापारा स्थित वेटरनरी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में हिमंता बिस्वा सरमा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ भाजपा के अजंता नियोग और रामेश्वर तेली, सहयोगी दल Asom Gana Parishad के अतुल बोरा तथा Bodoland People's Front के चरण बोरो ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री Narendra Modi, रक्षा मंत्री Rajnath Singh समेत कई केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, एनडीए नेता, उद्योगपति और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

असम में मजबूत हुआ भाजपा का किला

कभी कांग्रेस का गढ़ रहे असम में अब भाजपा लगातार अपनी पकड़ मजबूत करती जा रही है। हालिया विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अकेले 82 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि एनडीए गठबंधन को कुल 102 सीटें मिलीं। 126 सदस्यीय विधानसभा में सहयोगी दल अगप और बीपीएफ को 10-10 सीटें हासिल हुईं। वहीं कांग्रेस महज 19 सीटों पर सिमट गई।

असम में एनडीए की यह लगातार तीसरी सरकार है। राज्य में पहली बार 2016 में Sarbananda Sonowal के नेतृत्व में भाजपा सत्ता में आई थी। इसके बाद 2021 में हिमंता बिस्वा सरमा ने मुख्यमंत्री पद संभाला और अब लगातार दूसरी बार सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं।

कांग्रेस से भाजपा तक का राजनीतिक सफर

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक असम की राजनीति में यह बदलाव ऐतिहासिक माना जा रहा है। एक समय कांग्रेस का मजबूत गढ़ रहे राज्य में भाजपा ने पिछले एक दशक में तेजी से अपना जनाधार बढ़ाया है। 2016 में भाजपा ने 60 सीटें जीतकर पहली बार सरकार बनाई थी, जबकि इस बार पार्टी ने अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 82 सीटें हासिल कीं।

लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के साथ ही Himanta Biswa Sarma ने असम की राजनीति में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.