Media24Media.com: दिल दहला देने वाली घटना: एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, बच्चों को जहर देकर दंपति ने लगाई फांसी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

दिल दहला देने वाली घटना: एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, बच्चों को जहर देकर दंपति ने लगाई फांसी

Document Thumbnail

 दुर्ग। मोहन नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जबकि उनके दो मासूम बच्चों के शव घर के भीतर बिस्तर पर मिले। प्रारंभिक जांच में बच्चों को जहर दिए जाने की आशंका जताई जा रही है।


घटना आर्य नगर इलाके की है, जहां एक परिवार के चारों सदस्य मृत अवस्था में मिले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए Vijay Agrawal समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान गोविंद साहू (45), चंचल साहू (42), यशवंत साहू (10) और दृष्णा साहू (13) के रूप में हुई है। पति-पत्नी के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले, जबकि दोनों बच्चों के शव बिस्तर पर पड़े थे।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बच्चों को पहले जहर दिया गया, जिसके बाद दंपति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें सामूहिक आत्महत्या का कारण पारिवारिक तनाव बताया गया है।

फिलहाल पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.