Media24Media.com: CG NEWS : रेप केस में फंसाने की धमकी देकर 40 हजार की मांग, निष्कासित भाजपा पार्षद गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS : रेप केस में फंसाने की धमकी देकर 40 हजार की मांग, निष्कासित भाजपा पार्षद गिरफ्तार

Document Thumbnail

 रायगढ़। जिले में एक निष्कासित भाजपा पार्षद पर युवक को दुष्कर्म मामले में फंसाने की धमकी देकर रुपए मांगने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।


पुलिस के मुताबिक, वार्ड क्रमांक-10 निवासी साहिल यादव ने वार्ड क्रमांक-2 के निष्कासित भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। साहिल ने पुलिस को बताया कि उसका धरमजयगढ़ क्षेत्र की एक युवती के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध था। हाल ही में दोनों के बीच विवाद होने पर युवती थाने पहुंची थी, जहां आपसी समझौते के बाद मामला शांत हो गया था।

आरोप है कि इसके बाद श्याम भोजवानी ने युवक और उसके परिवार को धमकाते हुए कहा कि मामला खत्म कराने के लिए 50 हजार रुपए देने होंगे, अन्यथा दुष्कर्म के मामले में जेल भिजवा दिया जाएगा। युवक द्वारा आर्थिक स्थिति कमजोर होने की बात कहने पर आरोपी ने 40 हजार रुपए में मामला “सेटल” कराने की बात कही और लगातार रुपए के लिए दबाव बनाता रहा।
पीड़ित युवक का आरोप है कि आरोपी लगातार मोबाइल कॉल कर उसे और उसकी मां को धमकियां दे रहा था। परेशान होकर उसने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की। जांच के दौरान पुलिस को रुपए मांगने से जुड़ी एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मिली, जिसे साक्ष्य के रूप में जब्त किया गया है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि कानून और पुलिस का डर दिखाकर वसूली करना गंभीर अपराध है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.