Media24Media.com: महादेव घाट पहुंचे मुख्यमंत्री साय, हाटकेश्वर महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महादेव घाट पहुंचे मुख्यमंत्री साय, हाटकेश्वर महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

Document Thumbnail

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को राजधानी रायपुर स्थित महादेव घाट के हाटकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।


इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक पुरन्दर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ और धार्मिक माहौल देखने को मिला।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.