Media24Media.com: खत्म हुआ इंतजार! 14 अप्रैल को खत्म होगा खरमास, 15 से फिर गूंजेंगी शहनाइयां

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

खत्म हुआ इंतजार! 14 अप्रैल को खत्म होगा खरमास, 15 से फिर गूंजेंगी शहनाइयां

Document Thumbnail

 सनातन परंपरा में अशुभ माने जाने वाले खरमास का समापन अब करीब है। पिछले महीने 15 मार्च से शुरू हुआ खरमास 14 अप्रैल 2026 को समाप्त हो जाएगा। इसके साथ ही एक महीने से रुके विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों पर लगी रोक हट जाएगी।


ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, जब सूर्य देव मीन राशि में रहते हैं, तब खरमास लगता है। इस दौरान विवाह, सगाई, गृह प्रवेश, मुंडन जैसे शुभ कार्य नहीं किए जाते। 14 अप्रैल को सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करते ही यह अवधि समाप्त हो जाएगी, जिसे मेष संक्रांति के रूप में भी मनाया जाता है।

15 अप्रैल से शुरू होंगे मांगलिक कार्य

खरमास खत्म होते ही 15 अप्रैल से विवाह सहित सभी शुभ कार्य दोबारा शुरू हो जाएंगे। ऐसे में अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में शादियों की धूम देखने को मिलेगी।

अप्रैल के प्रमुख विवाह मुहूर्त

15, 20, 21, 25, 26, 27, 28 और 29 अप्रैल 2026 को विवाह के लिए शुभ तिथियां मानी गई हैं।

क्यों खास है शुभ मुहूर्त?

हिंदू परंपरा में विवाह को जीवन का सबसे महत्वपूर्ण संस्कार माना गया है। मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में किया गया विवाह दांपत्य जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाता है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.