Media24Media.com: तेज रफ्तार का कहर: बेकाबू स्कॉर्पियो ने 4 महिलाओं को रौंदा, 3 की मौके पर मौत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

तेज रफ्तार का कहर: बेकाबू स्कॉर्पियो ने 4 महिलाओं को रौंदा, 3 की मौके पर मौत

Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। रविवार शाम NH-130 पर स्थित भिट्ठीकला गांव में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 4 महिलाओं को कुचल दिया, जिसमें 3 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।


बताया जा रहा है कि महिलाएं बाजार से सब्जी खरीदकर घर लौट रही थीं। तभी सामने से आ रही बेकाबू स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और रौंदते हुए आगे निकल गई। हादसे के बाद सड़क पर पड़ी अपनी मां की लाश देखकर एक मासूम बेटी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया—यह दृश्य हर किसी को झकझोर देने वाला था।

यह घटना मणिपुर थाना क्षेत्र की है। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो चालक को पकड़कर जमकर पीटा और शवों को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक नेशनल हाईवे पर 3 से 4 किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। पुलिस की समझाइश के बाद स्थिति नियंत्रित हुई।

जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो (CG 15 EH 8874) अंबिकापुर से लखनपुर की ओर जा रही थी। भिट्ठीकला गांव के पास वाहन ने पहले तीन महिलाओं को कुचला, फिर चौथी को टक्कर मार दी। इसके बाद भी वाहन नहीं रुका और आगे जाकर एक ट्रेलर से टकरा गया।

हादसे में तीन महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि आयुषी नाम की एक महिला गंभीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी चालक सोनू राजवाड़े को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर कर दिया है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.