Media24Media.com: CG NEWS : 8 करोड़ की अफीम बरामदगी केस में नया मोड़, सस्पेंड अधिकारी बहाल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS : 8 करोड़ की अफीम बरामदगी केस में नया मोड़, सस्पेंड अधिकारी बहाल

Document Thumbnail

 दुर्ग। जिले के चर्चित अफीम खेती मामले में निलंबित की गई ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू को बहाल कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियमों के उल्लंघन के आरोपों का सामना कर रहीं एकता साहू को अब विकासखंड धमधा में वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया है।


उल्लेखनीय है कि दुर्ग जिले के समोदा गांव में मक्के की फसल की आड़ में बड़े पैमाने पर अफीम की अवैध खेती का खुलासा हुआ था। करीब 5 एकड़ जमीन पर फैली इस खेती ने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे।


इस मामले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार समेत कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान मौके से लगभग 8 करोड़ रुपए कीमत की अफीम बरामद की थी और पूरी फसल को नष्ट कर दिया गया था।

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया था कि संबंधित क्षेत्र की कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू ने खेतों का नियमित निरीक्षण नहीं किया। इसी लापरवाही के कारण कागजों में मक्के की फसल दर्ज रही, जबकि जमीन पर अफीम की खेती जारी थी। इस गंभीर चूक के चलते उन्हें निलंबित किया गया था।

अब उनकी बहाली के फैसले ने एक बार फिर पूरे मामले को चर्चा में ला दिया है। सवाल उठ रहे हैं कि जब जांच में लापरवाही स्पष्ट थी, तो बहाली किन आधारों पर की गई। प्रशासन की ओर से इस पर अभी तक कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.