Media24Media.com: हैवान बना पड़ोसी! मासूम से दरिंदगी के बाद पत्थर से कूचकर हत्या, कुएं में फेंका शव

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

हैवान बना पड़ोसी! मासूम से दरिंदगी के बाद पत्थर से कूचकर हत्या, कुएं में फेंका शव

Document Thumbnail

 कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत डोंगानाला के आश्रित ग्राम गणेशपुर में 7 साल के मासूम की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई है। आरोपी ने पहले बच्चे के साथ गलत हरकत की और फिर राज खुलने के डर से उसकी हत्या कर शव को 12 फीट गहरे कुएं में फेंक दिया।


जानकारी के अनुसार, किसान शिवकुमार खुरसेंगा का 7 वर्षीय बेटा आयान 2 अप्रैल की दोपहर अपने दोस्तों के साथ गांव के तालाब में नहाने गया था। नहाने के बाद अन्य बच्चे घर लौट आए, लेकिन आयान वापस नहीं पहुंचा। काफी देर तक इंतजार के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

इसी दौरान परिजनों को पता चला कि आयान को आखिरी बार पड़ोस में रहने वाले 19 वर्षीय रंजीत कुमार के साथ देखा गया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह बच्चे को बहलाकर सुनसान जगह ले गया, जहां गलत हरकत की। विरोध करने पर उसने पत्थर से सिर पर कई बार वार कर उसकी हत्या कर दी और शव को पास के कुएं में फेंक दिया।

घटना के दो दिन बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कुएं से शव बरामद किया। पुलिस की मौजूदगी में शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

इस जघन्य वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.