Media24Media.com: उत्तर-पश्चिमी गर्म हवाओं का असर, छत्तीसगढ़ में पारा चढ़ा- दो दिन में 2°C तक बढ़ेगा तापमान

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

उत्तर-पश्चिमी गर्म हवाओं का असर, छत्तीसगढ़ में पारा चढ़ा- दो दिन में 2°C तक बढ़ेगा तापमान

Document Thumbnail

 CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में उत्तर-पश्चिम से आ रही गर्म और शुष्क हवाओं के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पिछले दो दिनों से इन हवाओं का असर मध्य क्षेत्र में साफ दिखाई दे रहा है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित होने लगा है। घरों में बिना एसी और कूलर के रहना मुश्किल होता जा रहा है, खासकर रायपुर और दुर्ग संभाग में गर्मी तेजी से बढ़ रही है।


राजनांदगांव सबसे गर्म

सोमवार को प्रदेश का मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम सिस्टम क्या कहता है

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, उत्तर-पूर्व बिहार के आसपास 1.5 किमी ऊंचाई तक एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इसके साथ ही उत्तर-पूर्व उत्तर प्रदेश से मणिपुर तक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका और बिहार से तमिलनाडु तक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका फैली हुई है, जो छत्तीसगढ़ से होकर गुजर रही है।

इन परिस्थितियों के चलते प्रदेश में उत्तर-पश्चिम से गर्म और शुष्क हवाओं का प्रवाह जारी है, जिससे अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है (बस्तर संभाग को छोड़कर)।

हीट वेव की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार 14 अप्रैल को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि 15 अप्रैल से मध्य भागों में लू (हीट वेव) चलने या लू जैसे हालात बनने की संभावना है।

रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में आज आसमान साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 41°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रह सकता है।

छत्तीसगढ़ में गर्मी ने समय से पहले ही तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अगले कुछ दिनों में तापमान और बढ़ने के संकेत हैं, ऐसे में लोगों को लू से बचाव के लिए सतर्क रहने की जरूरत है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.