Media24Media.com: इजरायल-लेबनान के बीच 10 दिनों के संघर्षविराम पर सहमति, ट्रंप का दावा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

इजरायल-लेबनान के बीच 10 दिनों के संघर्षविराम पर सहमति, ट्रंप का दावा

Document Thumbnail

 वॉशिंगटन/बेरूत: डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को दावा किया कि इजरायल और लेबनान के बीच 10 दिनों के संघर्षविराम (सीजफायर) पर सहमति बन गई है। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर उनकी जोसेफ आउन और बेंजामिन नेतन्याहू के साथ सकारात्मक बातचीत हुई है।


ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रूथ’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि दोनों देशों ने मंगलवार शाम 5 बजे (EST) से 10 दिन के औपचारिक संघर्षविराम को मंजूरी दी है। उन्होंने इसे शांति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

गौरतलब है कि लेबनान में इजरायल और ईरान समर्थित संगठन हिज्बुल्ला के बीच पिछले एक महीने से अधिक समय से संघर्ष जारी था। इस बीच लेबनान लगातार युद्धविराम की मांग कर रहा था ताकि आगे की वार्ता का रास्ता साफ हो सके।

ट्रंप ने दोनों देशों के नेताओं को उच्च स्तरीय वार्ता के लिए व्हाइट हाउस आमंत्रित करने की भी बात कही। बताया जा रहा है कि 1983 के बाद पहली बार इस स्तर पर बातचीत की पहल की जा रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया के कई संघर्षों को सुलझाने का उन्हें अनुभव है और यह उनका “10वां बड़ा प्रयास” होगा। ट्रंप ने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रूबियो को स्थायी शांति स्थापित करने की दिशा में काम करने के निर्देश दिए हैं।

वहीं, लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन ने संघर्षविराम की दिशा में प्रयासों के लिए ट्रंप का आभार जताया है। लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए इसे देश के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने इस मौके पर संघर्ष में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.