Media24Media.com: पत्नी की हत्या के बाद सिर लेकर गांव में घूमता रहा आरोपी, इलाके में दहशत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

पत्नी की हत्या के बाद सिर लेकर गांव में घूमता रहा आरोपी, इलाके में दहशत

Document Thumbnail

 कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। रजगामार थाना क्षेत्र के ग्राम बुंदेली में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी कथित तौर पर पत्नी का सिर लेकर गांव में घूमता रहा, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।


पुलिस के अनुसार, आरोपी सालिक राम यादव ने अपनी पत्नी छेक बाई की हत्या पारिवारिक विवाद और चरित्र संदेह के चलते की। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

वीडियो वायरल, बढ़ा खौफ

घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे गांव में डर और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, घटना के समय घर पर बच्चे भी मौजूद थे, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी एक पोल्ट्री फार्म में काम करता था और परिवार के साथ वहीं रहता था।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस हर पहलू की बारीकी से पड़ताल कर रही है।

Next Story Older Post Home
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.