Media24Media.com: ज्वेलरी शॉप में महिला ने लगाया लाखों का चूना, गहने पहनकर फरार; CCTV खंगाल रही पुलिस

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

ज्वेलरी शॉप में महिला ने लगाया लाखों का चूना, गहने पहनकर फरार; CCTV खंगाल रही पुलिस

Document Thumbnail

 रायपुर। राजधानी रायपुर में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। Tikrapara थाना क्षेत्र के देवपुरी में एक महिला ज्वेलरी शॉप से करीब 5 लाख रुपये के गहने पहनकर फरार हो गई। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।


जानकारी के मुताबिक एक महिला ग्राहक बनकर ज्वेलरी शॉप पहुंची थी। उसने सोने का रानी हार, बाली, अंगूठी और चांदी की पायल व बिछिया समेत करीब 4 लाख 93 हजार रुपये के गहने पहनकर देखने के लिए लिए।

इसके बाद महिला ने दुकान संचालक से कहा कि वह बाहर खड़े अपने दोस्तों से पैसे लेकर आती है। जैसे ही वह गहने पहनकर दुकान से बाहर निकली, वह मौके से फरार हो गई।

मामले में कुशालपुर, Purani Basti निवासी दुर्गा प्रसाद सोनी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों के भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके।

पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला की पहचान हो चुकी है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.