Media24Media.com: खेत में मिली लाश का सच आया सामने: हवस पूरी न होने पर युवक बना कातिल, पढ़े पूरी खबर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

खेत में मिली लाश का सच आया सामने: हवस पूरी न होने पर युवक बना कातिल, पढ़े पूरी खबर

Document Thumbnail

 दुर्ग : कुम्हारी में मिले अज्ञात महिला के शव के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने करीब डेढ़ महीने बाद खुलासा कर दिया है। मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जिसने दुष्कर्म की कोशिश के दौरान विरोध करने पर महिला की गला दबाकर हत्या करना कबूल किया है।


पुलिस के अनुसार 17 जनवरी 2026 को केवल्य धाम के पीछे परसदा खार स्थित एक खेत में अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही थाना कुम्हारी पुलिस मौके पर पहुंची, मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई करते हुए साक्ष्य एकत्र किए।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने के बाद अपराध क्रमांक 58/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पांच विशेष जांच टीमें गठित कीं। महिला की पहचान और आरोपी की तलाश के लिए व्यापक स्तर पर जांच अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने किए बड़े स्तर पर प्रयास

  • 1000 से अधिक लोगों से पूछताछ
  • 100 घंटे से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज की जांच
  • लाखों कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) का तकनीकी विश्लेषण
  • जिला व अंतरजिला गुमशुदगी रिकॉर्ड का मिलान
  • जांच टीमें रोज सुबह 5 बजे से देर रात तक फील्ड वेरिफिकेशन और तकनीकी जांच में जुटी रहीं।

आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी

साक्ष्यों और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर महाराजा देवार उर्फ राजा देवार (22 वर्ष), निवासी रामनगर बजरंग चौक वार्ड क्रमांक 07, कुम्हारी जिला दुर्ग को 28 फरवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने महिला को बहला-फुसलाकर खेत में ले जाने, दुष्कर्म की कोशिश करने और विरोध करने पर गला दबाकर हत्या करने की बात स्वीकार की है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

जब्त सामग्री

पुलिस ने आरोपी से घटना से जुड़े कई महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं, जिनमें शामिल हैं —

  • एक चप्पल
  • घटना के दिन पहना हुआ दो बटन टूटा शर्ट
  • घटनास्थल से मिला शर्ट का बटन
  • एक ए-वन पाउच
  • पानी की बोतल

इस ब्लाइंड मर्डर केस के खुलासे में थाना कुम्हारी पुलिस, एसीसीयू टीम, साइबर सेल और समस्त स्टाफ की समन्वित भूमिका रही। पांच विशेष टीमों द्वारा किए गए व्यापक फील्ड वर्क और तकनीकी जांच को सराहनीय बताया गया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.