Media24Media.com: नाबालिग के पेट दर्द का चौंकाने वाला सच: अस्पताल पहुंचते ही खुला राज, मृत नवजात का जन्म, आरोपी गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

नाबालिग के पेट दर्द का चौंकाने वाला सच: अस्पताल पहुंचते ही खुला राज, मृत नवजात का जन्म, आरोपी गिरफ्तार

Document Thumbnail

 कोरबा। जिले के लेमरू थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल पहुंची एक नाबालिग के गर्भवती होने का खुलासा हुआ। इलाज के दौरान उसका प्रसव कराया गया, जिसमें मृत नवजात का जन्म हुआ। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।


जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात नाबालिग को अचानक तेज पेट दर्द शुरू हुआ। पूरी रात दर्द से परेशान रहने के बाद सोमवार सुबह उसकी मां उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचीं। डॉक्टरों द्वारा जांच करने पर पता चला कि वह गर्भवती है, जिससे परिजनों के होश उड़ गए।

नाबालिग ने बताया कि उसने दो दिन पहले दर्द निवारक दवा का सेवन किया था, जिसके बाद उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए तत्काल प्रसव कराया, जिसमें मृत नवजात का जन्म हुआ। फिलहाल नाबालिग की हालत स्थिर बताई जा रही है।

अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की। पूछताछ में सामने आया कि गांव के ही एक युवक ने नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ संबंध बनाए थे।

मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। नीतीश ठाकुर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है, वहीं पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

संवेदनशील मामला होने के कारण पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी गई है

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.