Media24Media.com: Chandra Grahan 2026: आज लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, भारत में दिखेगा ‘ब्लड मून’ का अद्भुत नजारा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Chandra Grahan 2026: आज लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, भारत में दिखेगा ‘ब्लड मून’ का अद्भुत नजारा

Document Thumbnail

 Chandra Grahan 2026 : इस साल 3 मार्च 2026 को फाल्गुन माह की पूर्णिमा के दिन वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है। यह ग्रहण सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में घटित होगा। खास बात यह है कि यह चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा और इसका सूतक काल भी मान्य रहेगा, जिससे इसका धार्मिक महत्व और बढ़ जाता है।




खगोल विज्ञान के अनुसार जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और उसकी छाया चंद्रमा पर पड़ती है, तब चंद्र ग्रहण होता है। पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान जब चंद्रमा पूरी तरह पृथ्वी की छाया में ढक जाता है, तो वह लाल रंग का दिखाई देता है। इसी को वैज्ञानिक भाषा में ‘ब्लड मून’ कहा जाता है।

चंद्र ग्रहण और सूतक काल 2026 का समय

  • ग्रहण की शुरुआत: दोपहर 3:20 बजे
  • पूर्ण चंद्र ग्रहण: शाम 4:58 बजे से 5:32 बजे तक
  • भारत में दिखाई देने का समय: शाम 6:20 बजे से 6:46 बजे तक
  • ग्रहण समाप्ति: शाम 6:46 बजे
  • सूतक काल प्रारंभ: सुबह 6:20 बजे
  • सूतक काल समाप्ति: ग्रहण समाप्ति के साथ

भारत में कितनी देर दिखेगा ग्रहण?

भारतीय समयानुसार यह चंद्र ग्रहण अधिकांश शहरों में शाम करीब 6:20 बजे दिखाई देना शुरू होगा। अलग-अलग स्थानों पर यह लगभग 20 से 25 मिनट तक नजर आ सकता है।

पूर्वोत्तर भारत में ‘ब्लड मून’ का दृश्य अपेक्षाकृत स्पष्ट दिखने की संभावना है। वहीं पश्चिम और दक्षिण भारत में ग्रहण का अंतिम चरण ही दिखाई देगा। साफ आसमान होने पर नजारा और भी स्पष्ट होगा।

बड़े शहरों में चंद्र ग्रहण का समय

  • दिल्ली-एनसीआर: शाम 6:26 बजे
  • प्रयागराज: शाम 6:08 बजे
  • कानपुर: शाम 6:14 बजे
  • वाराणसी: शाम 6:04 बजे
  • पटना: शाम 5:55 बजे
  • रांची: शाम 5:55 बजे
  • कोलकाता: शाम 5:43 बजे
  • भुवनेश्वर: शाम 5:54 बजे
  • गुवाहाटी: शाम 5:27 बजे
  • चेन्नई: शाम 6:21 बजे
  • बेंगलुरु: शाम 6:32 बजे
  • हैदराबाद: शाम 6:26 बजे
  • ईटानगर: शाम 5:07 बजे
  • इन सभी स्थानों पर ग्रहण की समाप्ति शाम 6:46 बजे होगी।

खगोलविदों के अनुसार, यह खगोलीय घटना न केवल वैज्ञानिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से भी विशेष महत्व रखती है। यदि मौसम साफ रहा, तो देश के कई हिस्सों में लोग इस अद्भुत ‘ब्लड मून’ का साक्षी बन सकेंगे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.