Media24Media.com: महासमुंद में सनसनी: प्रेग्नेंट मूकबधिर गर्लफ्रेंड की बॉयफ्रेंड ने पत्थर से कुचलकर हत्या

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महासमुंद में सनसनी: प्रेग्नेंट मूकबधिर गर्लफ्रेंड की बॉयफ्रेंड ने पत्थर से कुचलकर हत्या

Document Thumbnail

 महासमुंद। जिले के बसना थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी 21 वर्षीय मूकबधिर प्रेमिका की कथित तौर पर हत्या कर दी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाए थे। गर्भवती होने के बाद जब युवती ने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी ने बदनामी के डर से उसकी हत्या कर दी।


पुलिस ने मामले में आरोपी लोकनाथ पटेल (27), निवासी ग्राम इंद्रपुर, को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी और युवती के बीच पिछले एक वर्ष से प्रेम संबंध थे। इस दौरान आरोपी ने शादी का वादा कर कई बार संबंध बनाए। कुछ दिन पहले युवती की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उसके दो माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई।

बताया जा रहा है कि 23 मार्च की रात युवती आरोपी से मिलने गई थी। इस दौरान उसने इशारों के माध्यम से अपनी गर्भावस्था की जानकारी दी और शादी की बात कही। इसी बात से घबराकर आरोपी ने उसकी हत्या की योजना बना ली।

आरोपी ने पत्थर से युवती के सिर और चेहरे पर हमला कर उसकी हत्या कर दी और शव को घर से करीब 150 मीटर दूर खेत में फेंक दिया।

अगले दिन सुबह परिजनों को युवती का शव खेत में खून से लथपथ हालत में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस और डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

युवती के पिता की सूचना और संदेह के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.