Media24Media.com: #शादी का झांसा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #शादी का झांसा. Show all posts
Showing posts with label #शादी का झांसा. Show all posts

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: छत्तीसगढ़ के कृषि अधिकारी को रेप केस में उम्रकैद , SC/ST एक्ट में भी दोषी

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से जुड़े एक गंभीर मामले में विशेष अदालत ने कृषि विस्तार अधिकारी देवनारायण साहू को दुष्कर्म और एससी/एसटी अत्याचार अधिनियम के तहत दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है।


अभियोजन पक्ष के अनुसार, आरोपी और पीड़िता के बीच कॉलेज के दौरान परिचय हुआ, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गया। आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए और नौकरी लगने के बाद विवाह करने का भरोसा दिलाता रहा।

पीड़िता ने अदालत में बताया कि सरकारी नौकरी मिलने के बाद आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया और कथित रूप से जातिसूचक अपमानजनक टिप्पणियां करते हुए संबंध खत्म करने की कोशिश की। इसके बाद मामला अदालत में पहुंचा।

सुनवाई के दौरान प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर विशेष न्यायालय ने आरोपी को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। अदालत के इस फैसले को भरोसे के नाम पर शोषण करने वालों के खिलाफ एक कड़ा संदेश माना जा रहा है।

महासमुंद में सनसनी: प्रेग्नेंट मूकबधिर गर्लफ्रेंड की बॉयफ्रेंड ने पत्थर से कुचलकर हत्या

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद। जिले के बसना थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी 21 वर्षीय मूकबधिर प्रेमिका की कथित तौर पर हत्या कर दी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाए थे। गर्भवती होने के बाद जब युवती ने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी ने बदनामी के डर से उसकी हत्या कर दी।


पुलिस ने मामले में आरोपी लोकनाथ पटेल (27), निवासी ग्राम इंद्रपुर, को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी और युवती के बीच पिछले एक वर्ष से प्रेम संबंध थे। इस दौरान आरोपी ने शादी का वादा कर कई बार संबंध बनाए। कुछ दिन पहले युवती की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उसके दो माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई।

बताया जा रहा है कि 23 मार्च की रात युवती आरोपी से मिलने गई थी। इस दौरान उसने इशारों के माध्यम से अपनी गर्भावस्था की जानकारी दी और शादी की बात कही। इसी बात से घबराकर आरोपी ने उसकी हत्या की योजना बना ली।

आरोपी ने पत्थर से युवती के सिर और चेहरे पर हमला कर उसकी हत्या कर दी और शव को घर से करीब 150 मीटर दूर खेत में फेंक दिया।

अगले दिन सुबह परिजनों को युवती का शव खेत में खून से लथपथ हालत में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस और डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

युवती के पिता की सूचना और संदेह के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

मंदिर में शादी का झांसा, फिर दरिंदगी: एक दिन में दो बार रेप, आखिर में मौत, पढ़े पूरी खबर

No comments Document Thumbnail

 जगतसिंहपुर (ओडिशा)। ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां 23 वर्षीय युवती के साथ एक ही दिन में दो अलग-अलग आरोपियों ने दुष्कर्म किया और बाद में उसे चार मंजिला इमारत से नीचे फेंक दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और हत्या सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।


पुलिस के अनुसार यह घटना 22 फरवरी की है। उस दिन सुबह करीब 10 बजे युवती अपने प्रेमी सोमनाथ ओझा के साथ घर से निकली थी। दोनों ने शादी करने की योजना बनाई थी। प्रेमी ने युवती को शादी का झांसा देकर जगतसिंहपुर स्थित सरला मंदिर बुलाया था।

मंदिर पहुंचने के बाद शादी करने के बजाय आरोपी उसे एक सुनसान जगह पर ले गया। वहां उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसे रहमा बस स्टैंड पर छोड़कर फरार हो गया।

मदद के बहाने दूसरा आरोपी बना दरिंदा

घटना के बाद युवती रहमा बस स्टैंड पर काफी देर तक अकेली और परेशान हालत में खड़ी रही। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक वहां पहुंचा, जिसकी पहचान झारखंड के धनबाद निवासी शुभम कुमार सिंह के रूप में हुई।

उसने युवती को अकेला देखकर मदद की पेशकश की और भरोसा दिलाया कि वह उसे सुरक्षित जगह पहुंचा देगा।

किराए के मकान में ले जाकर फिर किया दुष्कर्म

पुलिस के अनुसार आरोपी युवक युवती को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर पारादीप स्थित अपने किराए के मकान पर ले गया। वहां उसने युवती को मकान की छत पर ले जाकर उसके साथ दोबारा दुष्कर्म किया।

इसके बाद अपराध छिपाने और सबूत मिटाने की नीयत से आरोपी ने युवती को चार मंजिला इमारत की छत से नीचे धक्का दे दिया। नीचे गिरने से युवती की मौके पर ही मौत हो गई। अगले दिन सुबह युवती का शव बरामद किया गया।

भाई ने दर्ज कराई गुमशुदगी

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार 22 फरवरी की शाम जब युवती घर नहीं लौटी तो 23 फरवरी को उसके भाई ने तिरतोल पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

उसी दिन युवती का शव मिलने के बाद अस्वाभाविक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया। बाद में 25 फरवरी को भाई ने पारादीप मॉडल पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत देकर अपनी बहन के साथ दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया।

दोनों आरोपी गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी प्रेमी सोमनाथ ओझा के खिलाफ बीएनएस की धारा 87, 75(2), 79, 69 और 64(2)(m) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वहीं दूसरे आरोपी शुभम कुमार सिंह पर बीएनएस की धारा 140(3), 103(1), 64(1), 64(2)(i) और 238 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए हैं।

इलाके में आक्रोश, जांच जारी

इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित सभी सबूतों को जांच में शामिल किया जा रहा है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आरक्षक पर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण का आरोप, FIR दर्ज

No comments Document Thumbnail

 कोरबा। जिले में तैनात पुलिस आरक्षक पवन चंद्रा पर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित महिला की लिखित शिकायत के बाद सीएसईबी चौकी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


महिला का आरोप है कि पवन ने शादी का वादा कर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और बहला-फुसलाकर बाहर ले जाता था। पुलिस अब गहन जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाएगी।

भोली-भाली लड़कियों को फंसाने वाला कैफे संचालक गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 जबलपुर। खमरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक कैफे संचालक वाशिद मंसूरी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फर्जी पहचान बनाकर भोली-भाली लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाया और उनसे सवा लाख रुपए से अधिक की ठगी की।


फर्जी पहचान और ठगी

वाशिद मंसूरी मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखता है, लेकिन उसने हिंदू नाम से फर्जी आईडी बनाई और कैफे मालिक की बड़ी बेटी से दोस्ती कर आर्थिक तंगी का बहाना बनाकर उससे सवा लाख रुपए ऐंठ लिए। रकम लौटाने से इनकार करने पर उसने लड़की को परेशान किया।

छोटी बेटी को शादी का झांसा

बड़ी बेटी के बाद आरोपी ने कैफे मालिक की छोटी बेटी को शादी का झांसा देकर फंसाने की कोशिश की। जब परिवार को शक हुआ और उसने आरोपी की असल पहचान पता लगाई, तो आरोपी अपने दोस्तों के साथ लड़की को भगाने घर पहुंचा।

पकड़ाई और पुलिस कार्रवाई

परिजनों ने आरोपी व उसके साथी मोहम्मद सलमान को रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कैफे मालिक की छोटी बेटी को भगाने में शामिल एक युवक अभी फरार है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.