Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में 8 करोड़ की अफीम खेती का खुलासा, भाजपा नेता समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में 8 करोड़ की अफीम खेती का खुलासा, भाजपा नेता समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

Document Thumbnail

 रायपुर । छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अवैध अफीम की खेती का बड़ा मामला सामने आया है। प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। करीब 5 एकड़ 62 डिसमिल जमीन पर उगाई गई अफीम की फसल जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 8 करोड़ रुपये बताई जा रही है।


यह कार्रवाई कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देश और मार्गदर्शन में की गई। मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है, जहां प्रशासन को अवैध खेती की सूचना मिली थी।

जानकारी के अनुसार पुलगांव थाना क्षेत्र के जेवरा-सिरसा चौकी अंतर्गत ग्राम समोदा, झेंडारी और सिरसा के बीच स्थित जमीन पर अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर अफीम की फसल मिलने के बाद अन्य संबंधित विभागों को भी कार्रवाई के लिए सूचित किया गया।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि भाजपा नेता विनायक ताम्रकार इस अवैध खेती में संलिप्त हैं। मामला कलेक्टर अभिजीत सिंह के संज्ञान में आते ही उन्होंने बिना किसी दबाव के तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद एसडीएम, तहसीलदार, अतिरिक्त तहसीलदार, पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम गठित की गई।

मामले की जानकारी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और एफएसएल को भी दी गई। टीम ने ग्राम झेंझरी पटवारी हल्का नंबर 8, तहसील व जिला दुर्ग की जमीन की जांच की। जांच में खसरा नंबर 309 रकबा 80 डिसमिल और खसरा नंबर 310 रकबा 9 एकड़ 92 डिसमिल की भूमि शामिल पाई गई। यह जमीन मधुमती ताम्रकार और प्रीतिबाला ताम्रकार के पिता सीताराम ताम्रकार के संयुक्त नाम पर दर्ज है।

जांच में पाया गया कि उक्त जमीन के लगभग 5 एकड़ 62 डिसमिल हिस्से में अफीम की खेती की गई थी। अधिकारियों के अनुसार अफीम की फसल को छिपाने के लिए मक्के की फसल के बीच इसे लगाया गया था, ताकि किसी को शक न हो।

प्रारंभिक जांच में कुछ अन्य लोगों की संलिप्तता भी सामने आई है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों में विनायक ताम्रकार (58), विकास विश्नोई (27), मनीष ठाकुर और अचला राम जाट (28) शामिल हैं। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.