Media24Media.com: BIG NEWS : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत, सरकार ने घटाई एक्साइज ड्यूटी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

BIG NEWS : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत, सरकार ने घटाई एक्साइज ड्यूटी

Document Thumbnail

 नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच केंद्र सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल पर स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती की है। सरकार के इस फैसले से आने वाले दिनों में ईंधन की कीमतों में कमी देखने को मिल सकती है।


सरकार द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी को 13 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। वहीं, डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी को 10 रुपये प्रति लीटर से घटाकर शून्य कर दिया गया है। इससे पेट्रोल करीब 10 रुपये और डीजल 10 रुपये प्रति लीटर तक सस्ता हो सकता है।

ऊर्जा संकट के बीच बड़ा फैसला

यह निर्णय पश्चिम एशिया में ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच जारी संघर्ष के चलते उत्पन्न ऊर्जा संकट को देखते हुए लिया गया है। सरकार ने बताया कि कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित होने के बावजूद देश ने अगले 60 दिनों के लिए वैकल्पिक स्रोतों से पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित कर लिया है।

नायरा एनर्जी ने बढ़ाए थे दाम

इससे पहले देश की प्रमुख रिफाइनरी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल के दाम में 5 रुपये और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद सरकार ने हस्तक्षेप करते हुए एक्साइज ड्यूटी में कटौती का निर्णय लिया।

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भी हाल के दिनों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। पश्चिम एशिया में तनाव के कारण कीमतों में उछाल आया था, लेकिन हाल ही में इसमें कुछ नरमी दर्ज की गई है।

जानकारों के अनुसार, अमेरिका द्वारा ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमले अस्थायी रूप से रोकने की घोषणा के बाद बाजार को थोड़ी राहत मिली है। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड और WTI के दामों में गिरावट देखने को मिली है।

गौरतलब है कि 28 फरवरी से शुरू हुए इस संघर्ष के चलते वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिसका असर दुनियाभर के बाजारों और ईंधन की कीमतों पर पड़ा है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.