Media24Media.com: लाइव शो में छलके आंसू: अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर पढ़ते रो पड़ी एंकर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

लाइव शो में छलके आंसू: अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर पढ़ते रो पड़ी एंकर

Document Thumbnail

 Ayatollah Ali Khamenei: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबरों के बीच एक भावुक कर देने वाला वीडियो सामने आया है। एक टीवी चैनल पर लाइव प्रसारण के दौरान महिला एंकर खामेनेई के निधन से जुड़ी रिपोर्ट पढ़ते-पढ़ते रो पड़ीं। बताया जा रहा है कि एंकर उन्हें देश के लिए एक मजबूत नेतृत्वकर्ता के रूप में देखती थीं। जैसे ही उन्होंने आधिकारिक बयान का जिक्र किया, उनकी आवाज भर्रा गई और आंखों से आंसू छलक पड़े। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


जानकारी के अनुसार, खामेनेई की मौत की खबरों के बीच ईरान में 40 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किए जाने की चर्चा है। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि ईरान के रक्षा मंत्री समेत कई वरिष्ठ कमांडर मारे गए हैं। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ स्थानों पर लोगों को सड़कों पर इकट्ठा होकर जश्न मनाते हुए भी देखा गया। हालांकि इन वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि कुछ समूहों ने आतिशबाजी की और सरकार विरोधी नारे लगाए। वहीं कई शहरों में स्थिति सामान्य बताई जा रही है और सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

इसी बीच अमेरिका की राजधानी Washington, D.C. में कुछ ईरानी-अमेरिकी समुदाय के लोगों के जश्न मनाने की खबरें भी सामने आई हैं। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में लोग अमेरिकी और ईरानी झंडे लहराते नजर आ रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने स्वतंत्रता और बदलाव के समर्थन में नारे लगाए।

गौरतलब है कि खामेनेई की मौत को लेकर अब तक ईरान की ओर से स्पष्ट आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है, जिससे स्थिति को लेकर असमंजस बना हुआ है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.