Media24Media.com: खल्लारी रोप-वे हादसा: मृतकों की संख्या हुई दो, मुख्यमंत्री ने की आर्थिक सहायता की घोषणा, जांच तेज

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

खल्लारी रोप-वे हादसा: मृतकों की संख्या हुई दो, मुख्यमंत्री ने की आर्थिक सहायता की घोषणा, जांच तेज

Document Thumbnail

रायपुर : महासमुंद जिले के खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोप-वे दुर्घटना में मरने वालों की संख्या दो हो गई है। आज रात करीब 9 बजे महासमुंद निवासी गोविंद स्वामी ने उपचार के दौरान रायपुर के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रभावित परिवारों के लिए सहायता राशि की घोषणा की है। उन्होंने दिवंगत श्रद्धालुओं के परिजनों को 5-5 लाख रुपए एवं घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने का निर्णय लिया है, ताकि इस कठिन समय में उन्हें संबल मिल सके।



मुख्यमंत्री साय ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस दुःख की घड़ी में उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और हर संभव सहायता के लिए तत्पर है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना की विस्तृत जांच जारी है और दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.