Media24Media.com: डिप्टी सीएम विजय शर्मा की दिल्ली दौड़ सफल, कवर्धा को मिला बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर तोहफा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

डिप्टी सीएम विजय शर्मा की दिल्ली दौड़ सफल, कवर्धा को मिला बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर तोहफा

Document Thumbnail

 कवर्धा। जिला मुख्यालय कवर्धा में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। कवर्धा–जबलपुर और कवर्धा–रायपुर मार्ग के बीच शहर क्षेत्र में बाईपास निर्माण तथा National Highway 30 के धवईपानी (चिल्पी) से सिमगा तक सेक्शन को फोरलेन में विकसित करने के प्रस्ताव को लेकर सकारात्मक संकेत मिले हैं।


नितिन गडकरी से मुलाकात, दिए आवश्यक निर्देश

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर इन परियोजनाओं पर चर्चा की। गडकरी ने बढ़ते यातायात दबाव और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए प्रस्ताव पर प्राथमिकता से कार्य करने के निर्देश दिए।

पराली से एविएशन फ्यूल का सुझाव

बैठक के दौरान गडकरी ने नवाचार का उल्लेख करते हुए कहा कि पराली से एविएशन फ्यूल तैयार कर पर्यावरण संरक्षण के साथ किसानों को अतिरिक्त आय का अवसर दिया जा सकता है।

व्यापार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र में यातायात सुगमता बढ़ेगी, व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी और पर्यटन को नया आयाम मिलेगा। उन्होंने केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि अंतिम स्वीकृति के बाद यह परियोजना जिले के बुनियादी ढांचे के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.