Media24Media.com: रायपुर में फिर धधकी कार, ओवरब्रिज पर जलता रहा वाहन, चालक ने कूदकर बचाई जान

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

रायपुर में फिर धधकी कार, ओवरब्रिज पर जलता रहा वाहन, चालक ने कूदकर बचाई जान

Document Thumbnail

 रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर चलती कार में आग लगने की घटना सामने आई है। इस बार मामला आमानाका ओवरब्रिज का है, जहां अचानक एक कार में भीषण आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


मिली जानकारी के अनुसार, कार चालक ओवरब्रिज से गुजर रहा था, तभी उसे वाहन से धुआं उठता दिखाई दिया। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए चलती कार से कूदकर अपनी जान बचाई।

कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते वाहन धू-धू कर जलने लगा। ओवरब्रिज पर मौजूद अन्य वाहन चालकों में भी दहशत फैल गई और कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए, हालांकि तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक अंदेशा शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी का जताया जा रहा है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

यह पूरा मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

गौरतलब है कि राजधानी में चलती गाड़ियों में आग लगने की घटनाएं समय-समय पर सामने आती रही हैं, जिससे वाहन चालकों में चिंता का माहौल है। ऐसे में विशेषज्ञ समय-समय पर वाहन की सर्विसिंग और सुरक्षा जांच कराने की सलाह देते हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.