Media24Media.com: शादी की खुशियों के बीच भरोसे पर वार, बड़ी बहन पर जेवर चोरी का आरोप

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

शादी की खुशियों के बीच भरोसे पर वार, बड़ी बहन पर जेवर चोरी का आरोप

Document Thumbnail

 भिलाई। शादी का खुशियों भरा माहौल उस समय तनाव में बदल गया, जब छोटी बहन ने अपनी बड़ी बहन पर जेवर लेकर फरार होने का आरोप लगाया। मामला भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने नामजद शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


शीतला मंदिर, कैंप-2 निवासी राधिका बाई (36 वर्ष), पति गुलाब चंद साहू, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 फरवरी को उसकी दूसरी बहन सुनीता की बेटी की शादी थी। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उसकी बड़ी बहन कमलेश्वरी अपने पति लक्ष्मी नारायण के साथ 17 फरवरी को घर आई थी।

शादी की तैयारियों के दौरान राधिका ने अपने सोने-चांदी के गहने बड़ी बहन को दिखाए थे। घर में भीड़भाड़ और अलमारी का ताला खराब होने के कारण उसने जेवरों की देखरेख की जिम्मेदारी कमलेश्वरी को सौंप दी थी।

बताया गया कि 18 फरवरी की सुबह राधिका अपनी सास के साथ पानी भरने बाहर गई थी। वापस लौटने पर कमलेश्वरी घर पर नहीं मिली। इस संबंध में पूछने पर जीजा लक्ष्मी नारायण ने बताया कि वह किसी रिश्तेदार के यहां गई है।

काफी समय बीत जाने के बाद भी जब कमलेश्वरी वापस नहीं लौटी तो परिवार को संदेह हुआ। अलमारी की जांच करने पर सोने का लॉकेट, मंगलसूत्र, चार गेहूं दाना, दो गोल मोती, बालियां, चांदी की करधन और पायजेब गायब मिले।

फिलहाल छावनी थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.