Media24Media.com: ऐसी शादी में कौन बुलाता है भाई! निमंत्रण कार्ड में QR कोड, दूल्हा बोला- घर बैठे करो शगुन, आना जरूरी नहीं

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

ऐसी शादी में कौन बुलाता है भाई! निमंत्रण कार्ड में QR कोड, दूल्हा बोला- घर बैठे करो शगुन, आना जरूरी नहीं

Document Thumbnail

 बागपत (उत्तर प्रदेश)। डिजिटल दौर में अब शादी के निमंत्रण भी हाईटेक हो गए हैं। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां दूल्हे ने शादी के कार्ड पर QR कोड छपवाकर रिश्तेदारों से अलग अपील की है।


इस शादी के कार्ड में साफ लिखा है कि कार्यक्रम में आना अनिवार्य नहीं है। यदि चाहें तो रिश्तेदार घर बैठे ही QR कोड स्कैन कर ऑनलाइन शगुन भेज सकते हैं। दूल्हे का कहना है कि इसका मकसद लोगों को देर रात सफर की परेशानी और संभावित हादसों से बचाना है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कार्ड

बागपत में यह अनोखा शादी कार्ड इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कार्ड में रिश्तेदारों से अनुरोध किया गया है कि केवल रस्म निभाने के लिए दूर-दराज से सफर कर समय और पैसा खर्च न करें, बल्कि डिजिटल माध्यम से वर-वधु को आशीर्वाद दें।

हादसों से बचाने की सोच

दूल्हे के अनुसार, अक्सर देखने में आता है कि शादी में शामिल होने के दौरान देर रात सफर करते हुए लोग सड़क हादसों का शिकार हो जाते हैं। इसी खतरे को ध्यान में रखते हुए उसने QR कोड के जरिए शगुन भेजने का विकल्प रखा है, जिससे समय और धन—दोनों की बचत हो सके।

आज बहन की, कल खुद की शादी

यह मामला बागपत के दोघट कस्बे का है। यहां रहने वाले आकाश बाल्मीकि की बहन की शादी 7 फरवरी को है, जबकि खुद आकाश की शादी 8 फरवरी को होने जा रही है। दोनों शादियों का विवरण एक ही कार्ड में QR कोड के साथ छपवाया गया है।

कार्ड में यह भी उल्लेख है कि कन्यादान, मुंहदिखाई या अन्य रस्मों के लिए शगुन देना चाहने वाले रिश्तेदार QR कोड स्कैन कर घर बैठे भुगतान कर सकते हैं।

व्हाट्सऐप से भेजा गया निमंत्रण

आकाश ने बताया कि उसने पारंपरिक तरीके से कार्ड बांटने की बजाय व्हाट्सऐप के जरिए निमंत्रण भेजा है। उसके कई रिश्तेदार दिल्ली, पंजाब और चंडीगढ़ जैसे शहरों में रहते हैं, जिनके लिए केवल शगुन देने के लिए लंबा सफर तय करना मुश्किल होता है।

इस डिजिटल पहल से रिश्तेदारों को राहत मिली है और यही वजह है कि यह अनोखा शादी कार्ड इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.