Media24Media.com: दामाखेड़ा का बदला नाम : राजपत्र में अधिसूचना जारी, सीएम साय ने की थी नाम परिवर्तन की घोषणा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

दामाखेड़ा का बदला नाम : राजपत्र में अधिसूचना जारी, सीएम साय ने की थी नाम परिवर्तन की घोषणा

Document Thumbnail

 बलौदाबाजार-भाटापारा। छत्तीसगढ़ में गांव का नाम बदला—दमाखेड़ा अब आधिकारिक रूप से ‘कबीर धर्म नगर दमाखेड़ा’ घोषित,छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य राजपत्र में अधिसूचना जारी कर बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सिमगा तहसील स्थित गांव दमाखेड़ा का नाम बदलकर ‘कबीर धर्म नगर दमाखेड़ा’ कर दिया है।


यह निर्णय 04 जून 2025 को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया गया था, जिसे बाद में भारत सरकार के गृह मंत्रालय की सहमति प्राप्त हुई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा पूर्व में की गई नाम परिवर्तन की घोषणा अब औपचारिक रूप से लागू हो गई है।


सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, नाम परिवर्तन हिंदी और अंग्रेज़ी—दोनों भाषाओं में प्रभावी होगा।

देवनागरी में: कबीर धर्म नगर, दमाखेड़ा

रोमन में: KABIR DHARM NAGAR DAMAKHERA

अधिसूचना 5 फरवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी, जिसके बाद सभी शासकीय अभिलेखों, दस्तावेज़ों और प्रशासनिक कार्यों में नया नाम उपयोग किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ सरकार के इस फैसले से दमाखेड़ा गांव को अब नई पहचान मिल गई है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.