Media24Media.com: धुरंधर 2 टीज़र को लेकर सस्पेंस खत्म, आज दोपहर 12:12 बजे होगा रिलीज

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

धुरंधर 2 टीज़र को लेकर सस्पेंस खत्म, आज दोपहर 12:12 बजे होगा रिलीज

Document Thumbnail

 Dhurandhar 2 Teaser : साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में शुमार ‘धुरंधर 2’ को लेकर दर्शकों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। फिल्म के निर्देशक आदित्य धर और अभिनेता रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक रहस्यमय पोस्ट साझा कर टीज़र रिलीज को लेकर बड़ा संकेत दिया है। दोनों ने एक ही पोस्ट में काले बैकग्राउंड पर “कल दोपहर 12:12 बजे” लिखा हुआ शेयर किया है, जो धुरंधर फिल्म के पुराने फॉन्ट में है।


इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं कि आज यानी 3 फरवरी 2026 को दोपहर 12:12 बजे ‘धुरंधर 2’ का टीज़र रिलीज किया जाएगा। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, जिससे सस्पेंस और भी बढ़ गया है।

ओटीटी पर धुरंधर का जलवा

सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन के बाद धुरंधर को 30 जनवरी 2026 को नेटफ्लिक्स पर वर्ल्डवाइड रिलीज किया गया। ओटीटी पर रिलीज के दौरान फिल्म का रन टाइम करीब 9 मिनट कम किए जाने को लेकर दर्शकों ने नाराजगी जताई थी। हालांकि, नेटफ्लिक्स ने स्पष्ट किया कि यह बदलाव डिस्क्लेमर और अन्य तकनीकी कारणों से किया गया था, जिसे निर्माताओं की सहमति प्राप्त थी।

रिलीज के बाद फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है और नेटफ्लिक्स पर नंबर वन ट्रेंड कर रही है। इसके साथ ही पाकिस्तान में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

‘टॉक्सिक’ से होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश

धुरंधर 2 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसी दिन यश स्टारर फिल्म ‘टॉक्सिक’ भी रिलीज होगी, जिससे बॉक्स ऑफिस पर बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। रिलीज डेट बदलने की अटकलों के बीच निर्देशक आदित्य धर ने साफ कर दिया है कि धुरंधर 2 तय तारीख पर ही रिलीज होगी। वहीं, टॉक्सिक के निर्माता भी अपनी रिलीज डेट पर कायम हैं।

धुरंधर की स्टारकास्ट

फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आए थे। उनके साथ सारा अर्जुन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, गौरव गेरा, राकेश बेदी, दानिश पंडोर सहित कई कलाकार शामिल हैं।
5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म ने 1300 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन कर बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था। अब दर्शकों को इसके दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.