Media24Media.com: बजट में समग्र छत्तीसगढ़ के विकास की अवधारणा है : अरुण साव

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बजट में समग्र छत्तीसगढ़ के विकास की अवधारणा है : अरुण साव

Document Thumbnail

 CG Budget 2026 : छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राज्य बजट को गुड गवर्नेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी पर केंद्रित बताते हुए कहा कि यह बजट समग्र विकास की स्पष्ट अवधारणा के साथ तैयार किया गया है।


उन्होंने कहा कि साय सरकार के पहले वर्ष के बजट की थीम ‘ज्ञान’ (गरीब, युवा, अन्नदाता, नारी) थी। इसके बाद पिछले वर्ष ‘गति’ (गुड गवर्नेंस, एक्सीलेरेटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्रियल ग्रोथ) की रणनीति अपनाई गई। इस वर्ष इन दोनों की निरंतरता को आगे बढ़ाते हुए बजट को ‘संकल्प’ (समावेशी विकास, अधोसंरचना, निवेश, कुशल मानव संसाधन, अंत्योदय, लाइवलीहुड और पॉलिसी से परिणाम तक) की अवधारणा पर आधारित किया गया है।

 अधोसंरचना और शहरी विकास पर जोर

  • लोक निर्माण विभाग के लिए 9451 करोड़ रुपये का प्रावधान।
  • जल जीवन मिशन के लिए 3000 करोड़ रुपये।

मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना के लिए 200 करोड़ रुपये, जिससे नगरपालिकाओं और नगर पंचायतों में बुनियादी ढांचे, नागरिक सेवाओं और स्वच्छता में सुधार होगा।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में बजट में 30 गुना वृद्धि ऐतिहासिक है। इससे स्कूलों में बढ़ती छात्र संख्या के अनुरूप सुविधाएं बढ़ेंगी और डिजिटल लर्निंग के माध्यम से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखी जाएगी।

उन्होंने सड़कों के जाल के विस्तार और आधुनिक शहरी नियोजन को राज्य के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। इस ऐतिहासिक बजट के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai और वित्त मंत्री OP Choudhary के प्रति आभार व्यक्त किया।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.