Media24Media.com: अर्धनग्न हालत में युवक की लाश मिली, शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

अर्धनग्न हालत में युवक की लाश मिली, शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

Document Thumbnail

 रायपुर। राजधानी से लगे खरोरा थाना क्षेत्र के तिल्दाडीह गांव के पास एक युवक की अर्धनग्न हालत में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।


जानकारी के अनुसार, तिल्दाडीह गांव के पास सुनसान स्थान पर युवक का शव मिला। बताया जा रहा है कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर अर्धनग्न अवस्था में शव पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है।

मृतक की पहचान किशोर सारथी (उम्र लगभग 30–35 वर्ष) निवासी खरोरा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम (FSL) को भी जांच में शामिल किया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और हत्या सहित अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल की जा रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.