Media24Media.com: CG NEWS : आरटीई छात्रों से पुताई-निर्माण का आरोप, कलेक्टर ने बैठाई जांच

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS : आरटीई छात्रों से पुताई-निर्माण का आरोप, कलेक्टर ने बैठाई जांच

Document Thumbnail

 सूरजपुर। डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, तिलसिवा में आरटीई के तहत अध्ययनरत छात्रों से निर्माण कार्य और कक्षाओं की पुताई कराए जाने का मामला सामने आया है। अभिभावकों ने प्राचार्य विधु शर्मा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कलेक्टर के जनदर्शन कार्यक्रम में शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की है।


शिकायत के अनुसार, बच्चों से स्कूल परिसर में सीमेंट, रेत आदि का कार्य कराया जा रहा है। आरोप है कि जो छात्र काम करने से मना करते हैं, उन्हें टीसी (स्थानांतरण प्रमाणपत्र) काटने की धमकी दी जाती है।

अभिभावकों ने यह भी आरोप लगाया है कि प्राचार्य ने स्कूल की एक कक्षा को अपने पति के साथ निवास के रूप में उपयोग में ले लिया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को जांच के निर्देश दिए हैं। जांच टीम को सात दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है।

फिलहाल पूरे मामले में आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर तय की जाएगी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.