Media24Media.com: भिलाई में सफल नेत्रदान: आरंग टीम की तत्परता की सराहना

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

भिलाई में सफल नेत्रदान: आरंग टीम की तत्परता की सराहना

Document Thumbnail

 आरंग। गत दिवस भिलाई निवासी 80 वर्षीय स्व.अर्जुन लाल साहू के सफलता पूर्वक नेत्रदान कराने पर मुख्य स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी मिथलेश चौधरी ने आरंग के नेत्र सहायक चिकित्सक टीम की जमकर सराहना किए। उन्होंने गुरूवार को रायपुर में आयोजित मासिक बैठक में ग्रामीण क्षेत्र में नेत्रदान की पहल और आरंग टीम द्वारा तत्परता पूर्वक समय में सफलता पूर्वक नेत्रदान कराए जाने पर नेत्र सहायक अधिकारी एस पी देवांगन, आर पी यादव, सालिक नौरंगे अन्नपूर्णा वर्मा और डाक्टर रामनारायण दास को प्रशस्ति और गुलदस्ता भेंटकर सम्मानित किया।


साथ ही लोगों को नेत्रदान की प्रक्रिया में असुविधा न हो इसके लिए सीएमएचओ चौधरी ने नेत्रदान संबंधी सभी उपकरण सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आरंग में उपलब्ध कराने की बात कहा।नेत्र सहायक अधिकारी अन्नपूर्णा वर्मा ने बताया नेत्रदान मृत्युपरांत महज छः घंटे के भीतर करना होता है। अधिकतर परिजन मृत्यु पश्चात देर बाद इसकी सूचना दे पाते हैं। ऐसे में समय में नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी करना चुनौती भरा कार्य होता है।

आरंग क्षेत्र में लंबे अंतराल पश्चात कोई 80 वर्ष के बुजुर्ग ने नेत्रदान कर एक मिसाल पेश किए हैं। नेत्रदान में अर्जुन के परिवार और ग्रामीणो का भरपूर सहयोग रहा। वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथलेश चौधरी एवं नोडल अधिकारी अंधत्व डॉ समता रंगारी,बीएमओ विजय लक्ष्मी अनंत सहित डाक्टरों,कर्मचारी अधिकारियों ने नेत्र सहायक अधिकारियो की टीम को बधाई दिए हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.