Media24Media.com: CG NEWS ; शिकायत के बाद एक्शन, 25 हजार लेते ही दबोचा गया अफसर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS ; शिकायत के बाद एक्शन, 25 हजार लेते ही दबोचा गया अफसर

Document Thumbnail

 बलौदाबाजार। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने जनपद पंचायत पलारी के ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) विभाग में पदस्थ एसडीओ गोपाल कृष्ण शर्मा को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।


मुरूम समतलीकरण कार्य के बदले मांगी थी रिश्वत

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत भवानीपुर के उपसरपंच फागु सेन ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी कि मुरूम समतलीकरण कार्य कराने के बदले एसडीओ द्वारा 1 लाख रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है।

शिकायत की पुष्टि के बाद बिछाया गया जाल

शिकायत की जांच में आरोप सही पाए जाने पर एसीबी टीम ने योजना बनाकर ट्रैप लगाया और आरोपी अधिकारी को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते समय रंगे हाथ पकड़ लिया।

बताया जा रहा है कि गोपाल कृष्ण शर्मा का कुछ समय पहले ही प्रमोशन हुआ था और वे जनपद पंचायत पलारी के RES विभाग में एसडीओ के पद पर पदस्थ थे।

पूछताछ जारी, आगे होगी कार्रवाई

एसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.