Media24Media.com: छत्तीसगढ़ कोरबा में सनसनी: एकतरफा प्रेम में सनकी युवक की फायरिंग, युवती के पिता बाल-बाल बचे

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ कोरबा में सनसनी: एकतरफा प्रेम में सनकी युवक की फायरिंग, युवती के पिता बाल-बाल बचे

Document Thumbnail

 कोरबा के बालको थाना क्षेत्र में एकतरफा प्रेम के जुनून ने खौफनाक रूप ले लिया। देर रात एक सनकी युवक ने युवती के घर पहुंचकर हंगामा किया और बाहर आए उसके पिता पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। पहली गोली मिस हो गई, जबकि दूसरी बार पिस्टल जाम हो जाने से बड़ी अनहोनी टल गई।


पीड़ित परिवार के मुताबिक, साहिल नाम का युवक पिछले छह महीनों से उनकी बेटी को एकतरफा प्रेम का दावा करते हुए परेशान कर रहा था और लगातार छेड़खानी कर रहा था। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। उसके पास से पिस्टल भी बरामद कर ली गई है।

फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है और मामले की जांच जारी है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.