Media24Media.com: #Korba Firing News

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #Korba Firing News. Show all posts
Showing posts with label #Korba Firing News. Show all posts

छत्तीसगढ़ कोरबा में सनसनी: एकतरफा प्रेम में सनकी युवक की फायरिंग, युवती के पिता बाल-बाल बचे

No comments Document Thumbnail

 कोरबा के बालको थाना क्षेत्र में एकतरफा प्रेम के जुनून ने खौफनाक रूप ले लिया। देर रात एक सनकी युवक ने युवती के घर पहुंचकर हंगामा किया और बाहर आए उसके पिता पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। पहली गोली मिस हो गई, जबकि दूसरी बार पिस्टल जाम हो जाने से बड़ी अनहोनी टल गई।


पीड़ित परिवार के मुताबिक, साहिल नाम का युवक पिछले छह महीनों से उनकी बेटी को एकतरफा प्रेम का दावा करते हुए परेशान कर रहा था और लगातार छेड़खानी कर रहा था। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। उसके पास से पिस्टल भी बरामद कर ली गई है।

फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है और मामले की जांच जारी है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.