Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

UPSC का बड़ा झटका! अब IAS-IPS अफसर दोबारा नहीं दे पाएंगे सिविल सेवा परीक्षा

Document Thumbnail

 UPSC New Rules: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2026 के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नई अधिसूचना के तहत आयोग ने पहले से चयनित ग्रुप-A और ग्रुप-B सेवाओं में कार्यरत अधिकारियों के लिए सख्त प्रावधान लागू किए हैं। इस फैसले का सीधा असर उन अभ्यर्थियों पर पड़ेगा, जो सेवा में रहते हुए बार-बार UPSC परीक्षा में शामिल होते हैं।


UPSC के नए नियमों के अनुसार, यदि कोई उम्मीदवार पहले से IPS अधिकारी है और CSE 2026 की परीक्षा देता है, तो वह दोबारा IPS सेवा को अपनी प्राथमिकता में शामिल नहीं कर सकेगा। हालांकि, आयोग ने कुछ मामलों में छूट भी दी है। जो उम्मीदवार CSE 2025 या उससे पहले किसी सेवा में चयनित हुए हैं, उन्हें बिना इस्तीफा दिए अधिकतम दो अवसर दिए जाएंगे। ऐसे अभ्यर्थी केवल CSE 2026 और CSE 2027 में ही परीक्षा दे सकेंगे।

इसके अलावा, कार्यरत IAS और IFS अधिकारियों को अब सिविल सेवा परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि, जिन उम्मीदवारों का अंतिम परिणाम अभी लंबित है, उन्हें प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में शामिल होने की छूट दी जाएगी। लेकिन परिणाम घोषित होने के बाद यदि वे चयनित पाए जाते हैं, तो आगे की परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.