Media24Media.com: पुलिस कंट्रोल रूम में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी को कॉलर पकड़कर घसीटते लाई युवती

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

पुलिस कंट्रोल रूम में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी को कॉलर पकड़कर घसीटते लाई युवती

Document Thumbnail

 मध्य प्रदेश के उज्जैन में पुलिस कंट्रोल रूम उस समय हाई वोल्टेज ड्रामे का गवाह बन गया, जब एक युवती अपने प्रेमी को कॉलर पकड़कर घसीटते हुए सीधे कंट्रोल रूम ले आई। अचानक हुए इस घटनाक्रम से वहां मौजूद पुलिसकर्मी और आम लोग हैरान रह गए।


बताया जा रहा है कि युवती युवक को धक्का देते हुए सीधे एडिशनल एसपी आलोक शर्मा के केबिन तक पहुंच गई, जिससे कुछ देर के लिए कंट्रोल रूम में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। युवती वहां जोर-जोर से अपनी बात रखने लगी और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।

पांच साल के रिश्ते में धोखे का आरोप

युवती का आरोप है कि वह युवक के साथ पिछले पांच साल से रिलेशनशिप में थी, लेकिन अब युवक उसे धोखा दे रहा है। युवती के मुताबिक, युवक पिछले कुछ समय से किसी दूसरी लड़की के संपर्क में है और इसी वजह से वह उसे नजरअंदाज कर रहा है। लंबे समय तक साथ रहने के बाद इस तरह का व्यवहार होने से वह मानसिक रूप से परेशान है।

युवक के भाई पर धमकी देने का आरोप

मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। युवती ने युवक के भाई पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि युवक का भाई पेशे से वकील है और उसे जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। युवती ने दावा किया कि प्रभावशाली लोगों से संबंध होने का हवाला देकर उसे डराया जा रहा है।

सुरक्षा की मांग

युवती ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच और अपनी सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों की बात सुनी और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.