Media24Media.com: CG NEWS : कोयला कारोबारी पर इनकम टैक्स का छापा, कई ठिकानों पर एकसाथ दबिश

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS : कोयला कारोबारी पर इनकम टैक्स का छापा, कई ठिकानों पर एकसाथ दबिश

Document Thumbnail

 बिलासपुर। शहर में आयकर विभाग ने एक बड़े कोयला कारोबारी के ठिकानों पर गुरुवार सुबह कार्रवाई की। यह कार्रवाई फिल ग्रुप से जुड़े कारोबारी प्रवीण झा के खिलाफ की गई। आयकर विभाग की टीम ने श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित कार्यालय और रामा वर्ल्ड स्थित निवास सहित अन्य स्थानों पर एक साथ दबिश दी।


सूत्रों के अनुसार, विभाग की टीम सर्वे (SIR) के रूप में पहुंची थी, जिससे प्रारंभ में कार्रवाई की जानकारी सार्वजनिक नहीं हो सकी। बाद में स्पष्ट हुआ कि यह आयकर विभाग की औपचारिक जांच कार्रवाई है। अधिकारियों ने कोयला कारोबार से संबंधित दस्तावेज, खातों का विवरण, बैंक लेन-देन और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी है।

बिलासपुर और आसपास का क्षेत्र कोयला व्यापार का प्रमुख केंद्र माना जाता है। दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) की मौजूदगी के कारण यहां कोयला उत्पादन, परिवहन और ट्रेडिंग का बड़ा नेटवर्क संचालित होता है। पिछले कुछ वर्षों में इस क्षेत्र में कर चोरी, फर्जी बिलिंग और बेनामी लेन-देन से जुड़ी शिकायतें भी सामने आती रही हैं।

फिलहाल आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है। विभाग की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.