Media24Media.com: वित्ती मंत्री चौधरी कर रहे छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट पेश, यहां देखें LIVE...

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

वित्ती मंत्री चौधरी कर रहे छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट पेश, यहां देखें LIVE...

Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट आज विधानसभा में पेश किया गया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट भाषण के दौरान शिक्षा, युवा सशक्तिकरण, स्वास्थ्य सेवाओं और क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।


यहां देखें लाइव

 शिक्षा और युवाओं के लिए बड़े प्रावधान

वित्त मंत्री ने कहा कि युवाओं के करियर मार्गदर्शन को मजबूत करने के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके तहत:






















  • नालंदा लाइब्रेरी को करियर एवं उद्यमिता मार्गदर्शन का प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा
  • प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आर्थिक सहायता
  • तीन योजनाओं हेतु कुल 33 करोड़ रुपये का प्रावधान
  • मुख्यमंत्री शिक्षा सहयोग योजना की शुरुआत — 10 करोड़ रुपये
  • इस योजना के तहत छात्रों के हॉस्टल खर्च का वहन सरकार करेगी
  • इसके अलावा कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) के लिए 75 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।

 एविएशन सेक्टर में बड़ा निवेश

राज्य में हवाई संपर्क बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार ने कई अहम घोषणाएं कीं:

  • बिलासपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर एयरपोर्ट के विकास के लिए 80 करोड़ रुपये
  • कोरबा में एयर स्ट्रिप उन्नयन का प्रावधान
  • नई “सीजी वायु योजना” शुरू — 30 करोड़ रुपये का बजट
  • सरकार का लक्ष्य क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करना और राज्य के अंदर हवाई सेवाओं का विस्तार करना है।

 स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी घोषणा

स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य में तीन नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे:

  • कुनकुरी
  • मनेन्द्रगढ़
  • दंतेवाड़ा

सरकार का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों में उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

 कुल मिलाकर बजट में शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को प्राथमिकता दी गई है, जिससे युवाओं और ग्रामीण क्षेत्रों को सीधे लाभ मिलने की उम्मीद है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.