Media24Media.com: जंगल में छिपा था मौत का सामान: कांकेर सीमा पर हथियार-IED का भारी जखीरा बरामद

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

जंगल में छिपा था मौत का सामान: कांकेर सीमा पर हथियार-IED का भारी जखीरा बरामद

Document Thumbnail

 कांकेर। जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। कांकेर–नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र में सर्चिंग अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा डंप की गई भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और माओवादी साहित्य बरामद किया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में संभावित बड़ी नक्सली घटना टल गई है।


आईजी पी. सुन्दराज के निर्देशन तथा एसपी कांकेर निखिल राखेचा के मार्गदर्शन में पुलिस और सुरक्षा बलों का नक्सल उन्मूलन अभियान लगातार जारी है। इस अभियान में बीएसएफ डीआईजी ओम प्रकाश और प्रभारी राघवेंद्र सिंह सहित 94वीं वाहिनी बीएसएफ का भी सहयोग रहा।

13 फरवरी को डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने थाना छोटेबेठिया क्षेत्र के ग्राम बीनागुंडा के पास जंगल में छिपाकर रखी गई नक्सली सामग्री बरामद की। बरामद सामान में शामिल हैं—

  • बीजीएल लांचर — 2
  • 12 बोर बंदूक — 2
  • एयरगन — 1
  • डायरेक्शनल आईईडी — 3
  • टिफिन आईईडी (लगभग 5 किग्रा) — 1
  • बीजीएल बम — 30
  • 12 बोर राउंड — 26
  • बारूद (प्लास्टिक पैकेट में, लगभग 2 किग्रा)
  • मल्टीमीटर — 1
  • पटाखा — 12 पैकेट
  • बिजली वायर — 2 बंडल
  • पोच — 2
  • स्प्लिंटर — 1 पैकेट

बरामद सामग्री को जब्त कर थाना छोटेबेठिया में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षा बलों की सतत निगरानी और सक्रिय अभियान के कारण क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने में मदद मिल रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.