Media24Media.com: छत्तीसगढ़ बजट 2026–27 आज: वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी दोपहर 12 बजे करेंगे पेश

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ बजट 2026–27 आज: वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी दोपहर 12 बजे करेंगे पेश

Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट प्रस्तुत किया जाएगा। वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी दोपहर 12 बजे सदन में बजट पेश करेंगे।


बजट प्रस्तुति से पहले प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सदस्यों के सवालों के जवाब देंगे। इसके अलावा उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप भी विभिन्न विभागों से जुड़े प्रश्नों का उत्तर देंगे।

वित्त मंत्री चौधरी पहले ही आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट सदन में पेश कर चुके हैं, जिसमें राज्य की आर्थिक स्थिति और विकास संकेतकों का विवरण दिया गया है।

विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा 25 फरवरी को की जाएगी। बजट से राज्य के विकास, बुनियादी ढांचे, कृषि, शिक्षा और सामाजिक योजनाओं के लिए नई घोषणाओं की उम्मीद जताई जा रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.