Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

11 फरवरी को साय कैबिनेट की अहम बैठक, बड़े फैसलों की आहट

Document Thumbnail

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद् (कैबिनेट) की एक अहम बैठक बुधवार, 11 फरवरी को सुबह 11 बजे आयोजित की जाएगी। यह बैठक नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी। माना जा रहा है कि बैठक में राज्य के विकास, नीतिगत निर्णयों और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।


इसी बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर बस्तर पंडुम 2026 को लेकर एक वीडियो संदेश साझा किया। मुख्यमंत्री ने इस आयोजन को “परंपरा, पहचान और गौरव का उत्सव” बताते हुए कहा कि यह महोत्सव बस्तर की समृद्ध लोक परंपराओं, कला और संस्कृति को न केवल राज्य बल्कि विश्व मंच पर पहचान दिलाने का माध्यम बनेगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की गरिमामयी उपस्थिति में बस्तर पंडुम की संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ, जो इस महोत्सव की ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि सुशासन सरकार के संकल्प से यह आयोजन बस्तरिया संस्कृति को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने की दिशा में एक मजबूत और निर्णायक कदम है।

राजनीतिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अहम इस दौर में, जहां एक ओर साय कैबिनेट की बैठक से बड़े फैसलों की उम्मीद है, वहीं दूसरी ओर बस्तर पंडुम 2026 छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को अंतरराष्ट्रीय मंच तक ले जाने का प्रतीक बनता नजर आ रहा है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.