Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS : खून से रिश्तों का कत्ल! बेटी ने हंसिया से पिता का सीना-सिर चीर डाला

Document Thumbnail

 कोरबा। जिले के SECL प्रभावित क्षेत्र ग्राम रलिया (थाना हरदीबाजार) से एक हृदय विदारक और सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां 25 वर्षीय बेटी गीता निषाद ने अपने वृद्ध पिता अशोक निषाद की बेरहमी से हत्या कर दी। इस खौफनाक वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।


घटना सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, बेटी ने घर में रखे धारदार हंसिया से पिता के सीने और सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।

परिजनों ने बताया कि आरोपी बेटी गीता निषाद कोरबा में रहती थी और कुछ दिनों के लिए अपने पिता के घर आई हुई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिता अशोक निषाद बेटी के जीवन-यापन और भरण-पोषण के तौर-तरीकों से असहमत थे और उसे गलत रास्ते पर जाने से रोकते हुए समझाइश दे रहे थे।

पुलिस के अनुसार, पिता की यह नसीहत बेटी को नागवार गुजरी और गुस्से में आकर उसने हत्या जैसी जघन्य वारदात को अंजाम दे दिया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद डडसेना अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी बेटी को हिरासत में लेकर हत्या में प्रयुक्त हंसिया जप्त कर ली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.