Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न, अगले 48 घंटे बढ़ेगी ठंड

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न, अगले 48 घंटे बढ़ेगी ठंड

Document Thumbnail

 CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में लगातार तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सुबह के समय ठंडक बढ़ रही है, जबकि दोपहर में हल्की गर्मी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 48 घंटों में प्रदेश में ठंड और बढ़ने की संभावना है, क्योंकि उत्तर दिशा से आ रही सर्द हवाओं का असर तेज हो रहा है।


अगले 48 घंटे में बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरी छत्तीसगढ़ के जिलों में न्यूनतम तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ में तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है। ठंड के साथ हल्की धुंध देखने को मिल सकती है, हालांकि घने कोहरे की संभावना फिलहाल नहीं है।

तापमान का हाल

हाल के दिनों में प्रदेश में न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 2.5 डिग्री अधिक रहा। वहीं दिन का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से ऊपर रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

25 साल का रिकॉर्ड टूटा

इस बार जनवरी का महीना छत्तीसगढ़ में खासा ठंडा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर छत्तीसगढ़ में तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो बीते 25 वर्षों में दर्ज सबसे कम तापमानों में से एक माना जा रहा है। पूरे जनवरी माह में ठंड का असर सामान्य से कहीं अधिक रहा।

मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने, अलाव का सहारा लेने और बुजुर्गों व बच्चों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट संभव है, ऐसे में सतर्क रहने की जरूरत है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.