Media24Media.com: रायपुर में आज IND-NZ टी-20 मुकाबला, दर्शकों के लिए ट्रैफिक व्यवस्था तय

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

रायपुर में आज IND-NZ टी-20 मुकाबला, दर्शकों के लिए ट्रैफिक व्यवस्था तय

Document Thumbnail

 रायपुर। आज शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा। मुकाबले को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं, वहीं दर्शकों की सुविधा के लिए विस्तृत ट्रैफिक रूट प्लान भी जारी किया गया है।


छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने इस बार स्टेडियम में प्रवेश को लेकर सख्त नियम लागू किए हैं। सबसे महत्वपूर्ण नियम यह है कि फर्स्ट इनिंग के बाद किसी भी दर्शक को स्टेडियम में प्रवेश नहीं मिलेगा। दोनों टीमें 22 जनवरी को दोपहर 2:10 बजे चार्टर्ड विमान से रायपुर पहुंचीं। हालांकि वनडे मैच की तुलना में इस बार भीड़ अपेक्षाकृत कम देखी गई।

दर्शकों के लिए निर्धारित रूट और पार्किंग

रायपुर शहर से आने वाले दर्शक तेलीबांधा थाना तिराहा, सेरीखेड़ी ओवरब्रिज और नवा रायपुर मार्ग से होते हुए सत्य साईं अस्पताल एवं सेंध तालाब पार्किंग में वाहन खड़े कर पैदल स्टेडियम पहुंच सकेंगे।

वहीं बिलासपुर, बलौदाबाजार, दुर्ग-भिलाई, महासमुंद, सरायपाली, जगदलपुर और धमतरी से आने वाले दर्शकों के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं, जिनसे होकर वे तय पार्किंग स्थलों तक पहुंचेंगे।

मालवाहक वाहनों पर प्रतिबंध

यातायात व्यवस्था के तहत 23 जनवरी को शाम 5 बजे से रात 1 बजे तक नवा रायपुर क्षेत्र के प्रवेश मार्गों पर मध्यम एवं भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

स्टेडियम में प्रतिबंधित वस्तुएं

सुरक्षा कारणों से स्टेडियम के भीतर शराब, सिगरेट, गुटखा, पानी की बोतल, टिफिन, छाता, बैट, चाकू, कांच की वस्तुएं, बैग, कैमरा, स्प्रे और अन्य संदिग्ध सामग्री ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। केवल छोटे बच्चों के लिए सीमित खाने-पीने की सामग्री की अनुमति दी गई है।

प्रशासन ने दर्शकों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों और पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें तथा सुरक्षा नियमों का पालन कर मैच का आनंद सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से लें।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.